डेथ नोट लिख युवक हुआ लापता, मामले में महिला सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज Youth goes missing after writing death note Karnataka Police FIR against woman sub-inspector


महिला सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
महिला सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कर्नाटक पुलिस ने एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों के मुताबिक, एक युवक के डेथ नोट लिखकर लापता होने के संबंध में सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है। नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। 

बिना वजह प्रताड़ित करने का आरोप

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कर्नाटक के रायचूर जिले के सिरिवारा पुलिस स्टेशन की महिला सब-इंस्पेक्टर गीतांजलि शिंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सिरिवारा कस्बे का रहने वाले युवक त्यान्न निलोगल यह आरोप लगाकर लापता हो गया कि उसे सब-इंस्पेक्टर गीतांजलि की ओर से बिना वजह के प्रताड़ित किया जा रहा है। 

बेवजह हवालात में बैठाने का आरोप लगाया

युवक ने आरोप लगाया कि उसे बीते दो-तीन महीने से बिना वजह थाने बुलाया गया और प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ अपने रिश्तेदारों के खेत में धान की फसल काटने के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसे बेवजह हवालात में बैठाया गया। 

भाई ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी

युवक ने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद वह अपमानित महसूस कर रहा था, इसलिए उसने सुसाइड करने का फैसला लिया। त्यान्न के भाई बासवलिंगा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद महिला पीएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *