IND vs BAN 1st Test Day 3 Live Score Bangladesh vs India Chattogram Test Scorecard Live Match Streaming | भारत की दूसरी पारी शुरू, बांग्लादेश को नहीं दिया फॉलो-ऑन


भारत बनाम बांग्लादेश,...- India TV Hindi

Image Source : TWITTER BCCI
भारत बनाम बांग्लादेश, चटोग्राम टेस्ट

IND vs BAN 1st Test Day 3 Live Score: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच चटोग्राम में खेला जा रहा है। आज इस मैच का तीसरा दिन है। दूसरे दिन के अंत तक भारतीय टीम ने शिकंजा कस लिया था। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे। बल्लेबाजी में पुजारा, अय्यर और अश्विन की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजी में सिराज और कुलदीप यादव का कमाल देखने को मिला है। 

Latest Cricket News

Live updates :IND vs BAN 1st Test Day 3 Live Score: यहां देखें तीसरे दिन के खेल का ताजा अपडेट

Refresh


  • 10:03 AM (IST)
    Posted by Priyam Sinha

    भारत की दूसरी पारी शुरू

    भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है और 254 रनों की लीड के साथ कप्तान केएल राहुल व शुभमन गिल क्रीज पर उतर गए हैं। बांग्लादेश की टीम हालांकि फॉलो-ऑन नहीं बचा पाई थी लेकिन टीम इंडिया ने उसे फोर्स नहीं किया और दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।