jaipur man kills old lady with hammer cuts dead body and throws in jungle got idea from Shraddha murdयुवक ने ताई को हथौड़े से मारा, फिर शव काटकर टुकड़े जंगल में फेंके, श्रद्धा हत्याकांड से मिला आइडिया


पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, सामान भी बरामद - India TV Hindi

Image Source : ANI
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, सामान भी बरामद

जयपुर: हाल ही में दिल्ली से एक ऐसा हत्याकांड सामने आया था जिसमें आफताब नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वालकर की हत्या करके उसके शव के 35 टकड़े कर दिए थे और इन्हें जंगल में फेक दिया था। अब ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जयपुर से आया है जहां एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या करके उसके शव के कई सारे टुकड़े किए और फिर ले जाकर उन्हें जंगल में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि एक युवक ने अपनी ताई के सिर पर हथौड़ा मारकर उनकी हत्या कर दी और इसके बाद पत्थर काटने वाले कटर से शव के आठ से दस टुकड़े कर उन्हें जंगल में अलग-अलग जगह फेंक दिया। 

श्रद्धा वालकर हत्याकांड से मिला आइडिया

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया गया है और शव के कई टुकड़े पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने ‘हरे कृष्णा मूवमेंट’ से जुड़े आरोपी युवक से पूछताछ के आधार पर बताया है कि अपनी ताई की हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने का विचार उसके मन में दिल्ली में हाल ही में हुई एक घटना (श्रद्धा वालकर हत्या) के कारण आया। युवक का यह भी कहना है कि वह अपनी ताई की टोकाटाकी से परेशान था। हालांकि, मूवमेंट के एक प्रवक्ता के अनुसार अनुज एक साल से उनकी गतिविधियों में शामिल नहीं था। 

आरोपी ने ही दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) पारिस देशमुख ने बताया कि शहर के विद्याधर नगर थाने में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 दिसंबर को दर्ज हुई थी। युवक अनुज शर्मा उर्फ अचिंत्य गोविंद दास (33) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ताई सरोज शर्मा (65) दोपहर बाद दो-तीन बजे घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थीं, जो अभी तक घर वापस नहीं आईं। महिला कैंसर पीड़ित थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस को जांच के दौरान परिवादी पर ही शक हुआ। इस पर सरोज शर्मा की बेटियों को बुलाकर उसके फ्लैट की गहनता से जांच की गई। मामला संदिग्ध लगने पर अनुज शर्मा की तलाश की गई तो पता चला कि वह गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद 13 दिसंबर को घर से हरिद्वार और दिल्ली चला गया। पुलिस को पता चला कि अनुज अपने परिवारजन के साथ दिल्ली से जयपुर आ रहा है। पुलिस ने रूट लोकेशन के आधार पर उसे शहर में बीच रास्ते में रोककर पकड़ लिया। 

पुलिस की पूछताछ में जुर्म कबूला
देशमुख के अनुसार अनुज शर्मा से गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपनी ताई के सिर पर हथौड़े से वार कर उनकी हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी का कहना है कि 11 दिसंबर को दोपहर में ताई ने उसे बाहर जाने से रोका जिस पर वह तैश में आ गया और उसने उनके सिर पर हथौड़ा मार दिया। अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने का व‍िचार उसके मन में दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्या कांड के कारण आया। 

पत्थर काटने वाले कटर से किए शव के टुकड़े
आरोपी ने पुलिस से बताया कि वह शव के टुकड़े करने के लिए एक दुकान से पत्थर काटने वाला एक कटर खरीदकर लाया, इसके बाद बाथरूम में शव के कई टुकड़े कर उन्हें सूटकेस व बाल्टियों में भरकर कार से उन्हें दिल्ली रोड पर जंगल में कई स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा, कटर मशीन, बाल्टी, सूटकेस और अन्य सामान बरामद कर लिए गये हैं और मामले की जांच जारी है। वहीं ‘हरे कृष्णा’ मूवमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक साल से अनुज उनकी गतिविधियों में सक्रिय नहीं था। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें राजस्थान सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *