देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नई दिल्ली: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Live updates :Breaking News In Hindi Live: 19 DEC 2022
Refresh
-
Dec 19, 2022
8:54 AM (IST)
आतंकवाद के खिलाफ हमारी सरकार सख्त- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी सरकार सख्त है। आतंकवाद के खिलाफ हम जीरो टालरेंस की नीति अपना रहे हैं।
-
Dec 19, 2022
8:33 AM (IST)
दिल्ली में AQI बहुत खराब
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। तस्वीरें दिल्ली हवाई अड्डा के पास से हैं।
-
Dec 19, 2022
8:32 AM (IST)
देश के कई राज्यों में शीत लहर जारी, सुबह के वक्त दिखा घना कोहरा
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में शीतलहर चलना शुरू हो गई है। यहां सुबह के वक्त घना कोहरा भी दिखाई दिया है।