
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले की टक्कर
हरियाणा के हिसार में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उनकी सुरक्षा में लगे एक कमांडों को चोट आई है। फिलहाल डिप्टी सीएम चौटाला सुरक्षित बताये जा रहे हैं। वे हिसार से सिरसा जा रहे थे कि काफिले में उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिसके चलते उसके पीछे चल रही अन्य गाडियां आपस में टकरा गईं। जिसके बाद यह हादसा हो गया।

