हरियाणा में एंट्री करते ही राहुल गांधी हुए हमलावर, कहा- ”यह लड़ाई चलती रहेगी”Rahul Gandhi attacked as soon as he entered Haryana, said- “This fight will continue”


कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी- India TV Hindi

Image Source : TWITTER/@RAHULGANDHI
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

बुधवार को हरियाणा में प्रवेश करते ही राहुल गांधी तीखे तेवर में नजर आए। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”यह लड़ाई चलती रहेगी, लेकिन इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की एक भूमिका है और हम सभी की एक भूमिका है। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है।” उन्होंने कहा, ”एक विचारधारा जो कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि दूसरी लोगों, किसानों, गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाती है। यह कोई नई लड़ाई नहीं है, यह मत सोचिए कि यह लड़ाई आज की है या 21वीं सदी की है।”

‘दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई’

यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया। यह यात्रा 23 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों से गुजरेगी। हरियाणा के नूंह जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई कोई नई बात नहीं है यह हजारों साल से चली आ रही है। 

‘प्यार व स्नेह बांटते हैं’

भाजपा के नेताओं द्वारा उनके पदयात्रा पर सवाल उठाने पर गांधी ने कहा कि वे पूछते हैं कि कन्याकुमारी से यात्रा शुरू करने की क्या जरूरत थी। गांधी ने कहा, ”मैं भारत जोड़ो यात्रा के जरिए नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोल रहा हूं। जब ये लोग देश में जाकर नफरत फैलाते हैं, तब हमारी विचारधारा वाले लोग बाहर निकलकर प्यार व स्नेह बांटते हैं।”

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *