ब्रेकिंग न्यूज
नई दिल्ली: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Live updates :Breaking News In Hindi Live: 25 DEC 2022
Refresh
-
Dec 25, 2022
8:26 AM (IST)
पीएम मोदी ने क्रिसमस की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।
-
Dec 25, 2022
8:26 AM (IST)
दिल्ली में पड़ रही कड़कड़ाती हुई ठंड
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड और शीत लहर जारी है जिसकी वजह से शहर में कोहरा छाया हुआ देखा गया। तस्वीरें इंडिया गेट और ITO ब्रिज की हैं।
-
Dec 25, 2022
7:42 AM (IST)
सर्दियों के तूफान का असर, देशभर में हवाईअड्डे के संचालन में बाधा आई, 2,700 अमेरिकी उड़ानें रद्द
बड़े पैमाने पर सर्दियों के तूफान के कारण देशभर में हवाईअड्डे के संचालन में बाधा आने के बाद शनिवार दोपहर तक एयरलाइंस ने लगभग 2,700 अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे हजारों यात्रियों को निराशा हुई है।