Mother faints after seeing Tunisha Sharma dead body Emotional Video going viral / तुनिषा शर्मा का शव देख बेसुध हुईं मां, इमोशनल वीडियो देख रो पड़ेगा हर शख्स


Tunisha Sharma Mother- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM_TUNISHASHARMA
Tunisha Sharma Mother

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा अपने फैंस और अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़कर दुनिया छोड़ गई हैं। पूरा देश उनकी मौत की खबर से सदमे में है। महज 20 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस की मां का हाल कैसा होगा यह तो सभी जानते हैं। एक वीडियो सामने आया है, उनकी मां बॉडी को देखते ही बेसुध हो गईं। ये वीडियो इतना इमोशनल है कि हर इसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं।  

3 बजे होगा अंतिम संस्कार 

आज  तुनिषा शर्मा करीब 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। इसी बीच में तुनीषा की मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका दिल भी भर आएगा। वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे तुनिषा मां अपनी बेटी की बॉडी देखने के बाद सदमे में चली गईं और बेहोश हो गईं। लोगों ने उन्हें सहारा देकर कार तक पहुंचाया।  देखिए ये वीडियो…

हिरासत में है शिजान खान

आपको बता दें कि बीते दिन तुनिषा की मां ने एक वीडियो जारी करके अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग की थी। उन्होंने इस सारी घटना का इल्जाम किसी और पर नहीं बल्कि अपनी बेटी के प्यार और एक्स बॉयफ्रेंड शिजान खान पर लगाए हैं। गौरतबल है कि फिलहाल शिजान पुलिस हिरासत में हैं और लगातार उनसे पूछताछ चल रही है। 

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मोर्चरी सर्वेंट के दावे से हलचल, एक्टर की बहन ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार

सेट पर मेकअप रूम में मिला शव 

पुलिस की पहली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2022 को तुनिषा शर्मा ने टीवी सेट पर आत्महत्या की थी। हालांकि इसके बाद लोगों ने कई आशंकाएं जताई और अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि मौत के पीछे की असल वजह क्या है। फिलहाल इस केस में तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के परिवार ने शीजान को इस मौत का जिम्मेदार ठहराया और न्याय की गुहार लगाई है। 

तुनिषा शर्मा पहले भी कर चुकी थीं आत्महत्या की कोशिश, परिवार को दी थी चेतावनी

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *