anushka sharma enjoying mouth watering chole bhature and shahi paneer in delhi winters | दिल्ली की सर्दी में छोले-भटूरे खा रही हैं अनुष्का शर्मा


anushka sharma- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKASHARMA
anushka sharma

एक्ट्रेस Anushka Sharma दिल्ली की ठंड में यहां के टेस्टी फेमस खाने का लुत्फ उठा रही हैं। दिल्ली की सर्दी के साथ-साथ यहां के छोले-भटूरे भी वर्ल्ड फेमस हैं ऐसे में अनुष्का शर्मा दिल्ली आएं और यहां का फूड न खाएं, ऐसा होना तो नामुमकिन है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में छोले-भटूरे, आलू की सब्जी और चटनी के साथ प्याज नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी तस्वीर में शाही पनीर, नान, दाल मखनी और सलाद है। अनुष्का की इस तस्वीर को देख फैंस के मुंह में भी पानी आ गया। तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, ‘जब दिल्ली में हो’।

anushka

Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKASHARMA

anushka

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने काम पर वापसी की तैयारी की शुरू, बहन के साथ कर रही हैं योगा क्लास

अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को भी दिल्ली के छोले-भटूरे बेहद पसंद हैं। एक वक्त था जब विराट हफ्ते में एक से दो बार अपनी फेवरेट शॉप से छोले-भटूरे जरूर खाते थे। लेकिन अब डाइट के चलते वह कई सालों में एक बार ही अपने पसंदीदा खाने का लुत्फ उठा पाते हैं। बुधवार को विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए विदेश जा रहे हैं लेकिन अब अनुष्का ने तस्वीरें शेयर करके फैंस को बता दिया है कि दोनों दिल्ली में हैं और यहां की सर्दी और फूड दोनों इंजॉय कर रहे हैं।

Sheezan Khan के सपोर्ट में आई ये एक्ट्रेस, बोलीं- वो गलत हो सकता है लेकिन तुनिषा की मौत का जिम्मेदार नहीं

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। Anushka Sharma के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी झूलन गोस्वामी पर आधारित है। फिल्म में अनुष्का पूर्व इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से अनुष्का लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। अनुष्का की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ 2 फरवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।

कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, जंगल में रोमांस करती आईं नजर

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *