Delhi ASI taking robbery accused to police station attacked with knife admitted to hospital। दिल्ली: डकैती के आरोपी को थाने लेकर जा रहे ASI पर चाकू से हमला, हॉस्पिटल में किया गया एडमिट


Delhi Police- India TV Hindi

Image Source : FILE
दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में अपराधियों को अब पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। ताजी घटना इसी बात की ओर इशारा करती है। दिल्ली के मायापुरी इलाके में शंभू दयाल नाम के एक ASI पर डकैती के आरोपी ने चाकू से हमला किया है। ASI शंभू दयाल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये घटना उस वक्त हुई, जब एएसआई शंभू दयाल आरोपी अनीश को डकैती के मामले में मायापुरी थाने ले जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना बुधवार शाम चार बजे की है। एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति का फोन एक बदमाश ने झपट लिया है। ASI शंभू दयाल ने इस केस को अपने हाथ में लिया और महिला द्वारा बताई गई जगह पर पहुंच गए। इसी दौरान शंभू को वो शख्स नजर आया, जिस पर ये आरोप लगे थे। शंभू उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे, लेकिन तभी उसने हमला कर दिया। आरोपी के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने एएसआई पर एक के बाद एक कई वार किए। जिसकी वजह से उन्हें काफी चोटें आईं और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *