कंझावला मामले में छठा आरोपी आशुतोष
कंझावला मामले में छठे आरोपी आशुतोष को दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आशुतोष का कैरेक्टर वही है जो आरोपियों से कार लेकर गए थे। यमुना पार से आशुतोष गिरफ्तार किया गया है। जांच में ये भी सामने आया है दीपक गाड़ी में था ही नहीं, उसकी लोकेशन से पता लगा वो एक्सीडेंट के वक्त अपने घर पर मौजूद था। जानकारी सामने आई है कि आशुतोष की कार से ही अंजलि को घसीटा गया था। आशुतोष को यमुना पार से किया गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों की मानें तो गाड़ी अमित चला रहा था जो दीपक का रिश्तेदार है। लेकिन अमित के पास लाइसेंस नहीं था इसलिए दीपक को दिखाया गया कि वो गाड़ी चला रहा था। आरोपियों का साथ देने और जांच गुमराह करने के लिए दीपक को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि दीपक गाड़ी में था ही नहीं, उसकी लोकेशन से पता लगा कि वो एक्सीडेंट के वक्त अपने घर पर मौजूद था।