delhi weather update Cold will increase further in the plains including Delhi NCR Chances of drizzle on January 12, know details IMD


दिल्ली में ठंड- India TV Hindi

Image Source : पीटीआई
दिल्ली में ठंड

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों को एक बार फिर तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कड़ाके की ठंड से एक-दो दिन राहत मिलने के बाद अब एक बार दिल्ली और मैदानी इलाकों में ठंड की एक लहर देखने को मिल सकती है। 12 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है ।

 फिलहाल अभी राहत की बात ये है कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण शीतलहर देखने को नहीं मिल रही है। उत्तर भारत में धुंध की चादर है।कल के बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। 12 जनवरी को जम्मू कश्मीर में तेज बारिश एवं हिमपात और दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार हैं।दिल्ली में मंगलवार को शीतलहर से राहत मिली। हालांकि घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई जिससे सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सोमवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले, आज मंगलवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड और पालम के मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.4 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 

यूपी के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर

 उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप जारी है।  पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र लखनऊ की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश के अनेक हिस्सों में भयंकर शीतलहर चली। इसके अलावा अनेक स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहा। इसके अलावा कानपुर, वाराणसी, झांसी, आगरा तथा प्रयागराज में यह सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। 

लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज तथा कानपुर मंडलों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी कम रहा। इस दौरान इटावा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हरदोई में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 5.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर, अयोध्या और बाराबंकी में 5.5-5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के अनेक स्थानों पर घना कोहरा गिरने और शीत लहर चलने का अनुमान है। पिछले करीब एक हफ्ते से लगभग पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है। सर्दी और कोहरे की वजह से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है।

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड 

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 10.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.3 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में पांच डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 7.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इनपुट-भाषा

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *