स्वाति मालीवाल से छोड़छाड़ करने वाला शख्स आम आदमी पार्टी का, जानें किसने किया दावा?-The person who abandoned Swati Maliwal is from Aam Aadmi Party, know which BJP leader claimed this?


Swati Maliwal- India TV Hindi

Image Source : FILE
Swati Maliwal

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड़ करने व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है और आप विधायक प्रकाश जरवाल का करीबी है।

मनोज तिवारी ने स्वाति मालीवाल द्वारा किए गए स्टिंग पर सवाल उठाते हुए दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की जांच करने की मांग करते हुए कहा है कि पुलिस को आप विधायक प्रकाश जरवाल और स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति का कॉल रिकॉर्ड भी चेक करना चाहिए कि इन्होंने इस घटना से पहले कितनी बार किस-किस से बात की? तिवारी ने आगे कहा कि इस फर्जी स्टिंग का सच सामने आना जरूरी है क्योंकि दिल्ली की जनता के साथ इस तरह के मजाक को सही नहीं कहा जा सकता।

‘दिल्ली वालों के सामने बेनकाब हो गई आम आदमी पार्टी’

वहीं दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का ‘मक्कार’ चेहरा आज फिर दिल्ली वालों के सामने बेनकाब हो गया है। दिल्ली वाले यह देख कर स्तब्ध है की दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जिस आदमी हरीश चन्द्र सूर्यवंशी पर छेडछाड़ करने का आरोप लगाया था, वह असल में संगम विहार का आप का एक प्रमुख कार्यकर्ता है।

भाजपा नेताओं ने एक फोटो जारी कर दावा किया कि इस फोटो में स्वाति मालीवाल से छेडछाड़ का आरोपी हरीश चन्द्र सूर्यवंशी आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जरवाल के साथ प्रचार करता नजर आ रहा है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *