Chetan Sharma Resigned From BCCI Chief Selector Position After Sting Operation Secretary Jay Shah Accepted | चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार


चेतन शर्मा ने दिया...- India TV Hindi

Image Source : GETTY IMAGES
चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा

Chetan Sharma Resigned: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए शुक्रवार 17 फरवरी 2023 की सुबह एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बोर्ड के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का हाल ही में एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह कई राज खोलते नजर आ रहे थे। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी एएनआई के माध्यम से सामने आई है। वहीं यह भी बताया गया है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

चेतन शर्मा का बतौर सेलेक्टर पहला कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद फिर से उनको दूसरे कार्यकाल के लिए भी चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति को दो महीने का समय भी तकरीबन नहीं हुआ था लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। सामने आई रिपोर्ट्स में यह पता चला है कि, बीसीसीआई चेतन शर्मा को अपना पक्ष रखने व समझाने का मौका देना चाहती थी, लेकिन शर्मा ने अपना इस्तीफा सीधा जय शाह को भेजा। शाह ने भी इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

अपडेट जारी है…

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *