Deepika Padukone इकॉनमी क्लास में सफर करती आईं नजर, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल


twitter- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Deepika Padukone

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म अभी भी सारे रिकोर्ड तोड़ रही है। फिल्म पठान  घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी बीच बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण फ्लाइट में बिजनेस क्लास के बजाय इकोनॉमी क्लॉस में यात्रा करती नजर आईं। एक फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दीपिका और उनके पीछे उनका बॉडी गार्ड चलता हुआ नजर आ रहा है। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू शो में आते ही सोनू से हुए क्लोज, जेठालाल ने कही ये बड़ी बात

ट्विटर पर दीपिका के एक फैन क्लब द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, वह सनग्लासेस के साथ ऑरेंज कलर की कैप और स्पोर्ट्स जैकेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। कई यूजर्स दीपिका पादुकोण को इस बात पर ट्रोल भी कर रहे हैं। वही एक ने कहा फ्लाइट में बिजनेस क्लास नहीं है क्या। एक ने कहा पठान की पगार नहीं आई है।

Alia Bhatt ने शेयर की क्यूट बेबी की फोटो, फैंस ने कहा कितनी प्यारी है Raha kapoor

वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका को हाल ही में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम अभिनीत ‘पठान’ में देखा गया था। सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) और आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (2017) को पछाड़कर फिल्म ‘पठान’ पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *