मध्यप्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, कई घायल


मध्यप्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा- India TV Hindi

Image Source : ANI
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा

MP Accident: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार सड़क के किनारे खड़ी 3 बसों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बसें गृह मंत्री अमित शाह की रैली से लौट रहे लोगों को ले जा रही थी। सीधी DM ने कहा, ‘हादसा टायर फटने से हुआ। घायलों का इलाज जारी है।’ हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घायलों को सीधी के जिला अस्पताल, चुरहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दर्दनाक घटना पर शोक जताया है। 

घायलों से मिले सीएम शिवराज 

हादसे की जानकारी मिलने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान सतना से रीवा पहुंचे और घायलों के हालचाल जाने। इस दौरान सीएम चौहान ने कहा कि  सीधी जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।सीएम शिवराज ने कहा कि मृतकों के परिजनों को योग्यता के अनुसार दी जाएगी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें मध्य-प्रदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *