ladaki ko kaise propose karien, propose to a girl, Boy Sues Girl For rejecting love proposal demands 24 crore rs। युवक ने महिला को किया प्रपोज, इनकार किया तो कर दिया केस, 24 करोड़ रुपए मांगा हर्जाना


साथ में काम करने वाली महिला को किया प्रपोज।- India TV Hindi

Image Source : PICSA BAY
साथ में काम करने वाली महिला को किया प्रपोज।

सिंगापुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों को हैरानी हुई। हुआ ये है कि एक युवक को अपनी महिला दोस्त से ही प्यार हो गया। जिसके बाद उसने उसे प्रपोज किया लेकिन महिला दोस्त ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया। महिला ने बताया कि वह उस युवक को अपना अच्छा दोस्त मानती थी। लड़की के इनकार से युवक को इतना बुरा लगा कि उसने कोर्ट में उसके खिलाफ केस कर दिया और हर्जाने के तौर पर 24 करोड़ रुपए की मांग की है।

युवक ने प्रोपोजल रिजेक्ट होने के बाद कर दिया केस

युवक का नाम के. काविशिगन है। वह एक कंपनी का CEO है। काविशिगन अपने साथ में ही काम करने वाली नोरा टैन को अपना दिल दे बैठें। दोनों साल 2016 में मिले थे। तभी उनकी दोस्ती हुई जिसके बाद धीरे-धीरे काविशिगन के मन में नोरा के लिए प्यार बढ़ता गया और वह उन्हें एक दोस्त से ज्यादा बढ़कर चाहने लगे। लेकिन नोरा अब भी काविशिगन को अपना अच्छा दोस्त मानती थी। एक दिन जब काविशिगन ने नोरा को प्रपोज किया तो नोरा ने उन्हें इनकार कर दिया। यह बात काविशिगन को बहुत बुरी लगी। जिसके बाद उन्होंने नोरा के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया। साथ ही साथ काविशिगन ने नोरा पर रिश्ते सुधारने वाले अनुबंध को तोड़ने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नोरा ने अपने रिश्ते को सुधारने का जो समझौता किया था उसका उसने उल्लंघन किया है।

हेल्दी फ्रेंडशिप चाहती थी महिला

वहीं नोरा का कहना है कि वह काविशिगन को एक दोस्त की तरह मानती थीं और वह उनसे हेल्दी फ्रेंडशिप चाहती थीं। लेकिन यह काविशिगन को मंजूर नहीं था। नोरा ने बताया कि जब उन्होंने काविशिगन को रिजेक्ट कर दिया तो काविशिगन ने उन्हें  एक लेटर देकर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी। काविशिगन ने कहा कि या तो वह इस रिश्ते को मंजूर कर ले या फिर पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर नुकसान झेले। इधर काविशिगन दावा कर रहे हैं कि नोरा के रिजेक्शन के बाद वह डिप्रेशन में चले गए। जबकि शुरू में नोरा ने रिलेशनशिप के लिए संकेत दिए थे। इसको लेकर काविशिगन ने एक अलग से केस किया है। हालांकि कोर्ट ने उनके इस केस को रद्द कर दिया है लेकिन दूसरे में सुनवाई जारी है। 

ये भी पढ़ें:

महिला ने केक से बना दी खुद की शक्ल, यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे- क्या सच में ऐसा हो सकता है?

AI ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों को फक्कड़ बनाया, वायरल हुआ गरीब-बेघर अरबपतियों का लुक

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें वायरल न्‍यूज सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *