Manish Sisodia spend night at CBI Headquarters will be present today in Delhi Rouse Avenue Court सिसोदिया को जेल या बेल? CBI मुख्यालय में गुजरी रात, आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी


मनीष सिसोदिया- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। डिप्टी सीएम को गिरफ्तार कर सीबीआई ने उन्हें मुख्यालय में ही रखा है। उनकी रात CBI मुख्यालय में ही गुजरी है। सिसोदिया को आज सोमवार सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में आज तय हो जाएगा कि डिप्टी सीएम सिसोदिया जेल जाएंगे या उन्हें बेल मिलेगी। शराब घोटाले में 9 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को CBI ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ( AAP) आज देशभर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसी क्रम में दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर ‘आप’ कार्यकर्ता धरना देंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भी विरोध का प्लान है। स्थिति को देखते हुए राजधानी में दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की रविवार रात को कमान संभाल ली है। थानाध्यक्षों समेत थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। 

धारा-144 के उल्लंघन पर हिरासत में ‘आप’ नेता 

हंगामा करने पर संजय सिंह समेत आम आदमी पार्टी के 36 नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। संजय सिंह ने गिरफ्तारी का आरोप लगाया है। धारा-144 के उल्लंघन पर हिरासत में लिया गया है। संजय सिंह के दावे पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, हिरासत में लिया है और 24 घंटे तक हिरासत में रखा जा सकता है।

9 घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया गिरफ्तार 

गौरतलब है कि मनीष सोसोदिया से रविवार को करीब 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी। इस दौरान नेताओं की ओर से बयानबाजी का भी दौर चलता रहा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, “यह लोकतंत्र के लिए काला दिन।” दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *