
मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी है। ये पहली बार है जब गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया से पूछताछ की जा रही है। अब तक वह जिन सवालों से बच रहे थे, सीबीआई उन्हीं सवालों को उनसे पूछेगी। अब सिसोदिया से नए सिरे से सवाल जवाब किए जाएंगे। इसके अलावा खबर ये भी है कि सिसोदिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
Live updates :Manish Sisodia In CBI Remand Live
Refresh
-
Feb 28, 2023
10:49 AM (IST)
अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सिसोदिया ने SC का दरवाजा खटखटाया
मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की तरफ रुख किया है।
-
Feb 28, 2023
10:44 AM (IST)
मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने पूछताछ शुरू की
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी है। अब तक वह जिन सवालों से बच रहे थे, सीबीआई उन्हीं सवालों को उनसे पूछेगी।

