शिवराज सिंह चौहान, सीएम एमपी
रीवा: 8 महीने बाद मध्य प्रदेश में चुनाव है ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में प्रदेश के विंध्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा देते हुए मऊगंज को नया जिला बनाने का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा जिले के मऊगंज में 738 करोड़ रुपए के 34 कार्यों का भूमि पूजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मंच से मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की रीवा जिले से अलग होकर मऊगंज को जिला बनाया गया है। इस नए जिले में मऊगंज,हनुमाना,नईगढ़ी और देवतालाब तहसील शामिल होगी।
रीवा जिले से अलग होकर बनेगा मऊगंज जिला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 15 अगस्त को मऊगंज जिला मुख्यालय पर झंडा फहराया जाएगा।मऊगंज जिला बनने के बाद अब मध्य प्रदेश में 53 जिले हो जाएंगे जिसकी कुल जनसंख्या 6 लाख 16 हजार होगी साथ ही इन चारों तहसील मैं 270 गांव 12 राजस्व सर्किल और 264 पटवारी हल्के होंगे। अब तक रीवा जिले में 8 विधानसभा सीटें थी जिसमें से अब मऊगंज में 2 विधानसभा सीटें मऊगंज देवतालाब शामिल हो गई है इन दोनों पर बीजेपी के ही विधायक हैं।
गौरतलब है मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम देवतालाब सीट से ही विधायक है। लंबे समय से गिरीश गौतम मऊगंज को जिला बनाए जाने की वकालत कर रहे थे। ऐसे में चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को बड़ी सौगात दे दी है।
Also Read:
जंग के एक साल में लगे 10 हजार से ज्यादा प्रतिबंध, फिर भी ताकत के साथ खड़ा है रूस, जानिए कैसे?
गिरती GDP से चिंतित चीन को दुनिया से जंग का खतरा! रक्षा बजट बढ़ाने को हुआ मजबूर