These 3 apps will not run on Android 14 update version know what is Google’s planning । Android 14 अपडेट वर्जन पर नहीं चलेंगे ये 3 Apps, जानिए गूगल की क्या है प्लानिंग


These apps will not run on Android 14 update version- India TV Paisa
Photo:CANVA एंड्रॉयड 14 पर नहीं चलने वाले ऐप्स

Android 14 अपडेट वर्जन को लेकर लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में गूगल की ओर से इसे डेवलपर प्रीव्यू के रूप में पेश किया गया था। इसे UpSide Down Cake नाम दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से एक डॉक्यूमेंट भी जारी किया गया है। इसके अनुसार थर्ड पार्टी ऐप्स पर लगाम लग सकती है। इनमें 3 ऐसे बड़े ऐप्स शामिल हैं, जिसे ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं। कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी इन इन ऐप्स को इनबिल्ट तरीके से फोन में डालकर विस्तार कर रही है। Android 14 अपडेट वर्जन पर ये 3 Apps नहीं चलेंगे। 

Android 14 अपडेट वर्जन में नहीं चलेंगे Speed Booster ऐप

Android 14 अपडेट वर्जन में Speed Booster ऐप नहीं चलेंगे। स्मार्टफोन स्लो हो जाने के बाद अधिकतर लोग गूगल प्ले स्टोर से इन ऐप्स को मुफ्त में डाउनलोड करते हैं। भले ही यह ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हो लेकिन इसके फायदे के साथ ही नुकसान भी हैं। स्पीड बूस्टर के जरिए स्मार्टफोन में मौजूद ऐप को कुछ समय के लिए बंद कर सकते हैं। इसके बाद स्मार्टफोन की स्पीड भी बढ़ जाती है। इसे एंड्रॉयड 14 अपडेट वर्जन में नहीं चलने के पीछे की वजह सिक्योरिटी भी है।

Android 14 अपडेट वर्जन में टास्क किलर ऐप भी नहीं कर सकेंगे यूज

Android 14 अपडेट वर्जन में टास्क किलर ऐप भी आसानी से इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। दरअसल इन ऐप्स को डाउनलोड करने के बाद टर्म एंड कंडीशन के अलावा कई ऐसे परमिशन देने होते हैं, जिससे यूजर की सिक्योरिटी खतरे में आ सकती है। इन टास्क किलर ऐप के जरिए स्मार्टफोन में मौजूद कैश्ड डेटा को डिलीट करना आसान है। इसी वजह से डिवाइस में थोड़ी सी जगह भी खाली हो जाती है। KILL BACKGROUND PROCESSES के जरिए स्मार्टफोन में मौजूद डेटा देखकर किल कर सकते हैं।

Android 14 अपडेट वर्जन और ऐप्स को लेकर गूगल की ये है प्लानिंग

दरअसल स्मार्टफोन में टास्क किलर और बैकग्राउंड रनिंग ऐप को स्टॉप करने के लिए जिन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं उनके फायदे से ज्यादा नुकसान है। Android 14 अपडेट वर्जन पर इसे नहीं चलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह सिक्योरिटी है। गूगल की तैयारी अब थर्ड पार्टी एप्स पर नकेल कसना है। गूगल प्ले स्टोर के अलावा लोग डायरेक्ट गूगल से भी कई ऐसे ऐप्स डाउनलोड करते हैं जिससे डाटा लीक होने की संभावनाएं बनी रहती है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *