parineeti chopra spotted on a lunch date with aap leader raghav chadha photos and video goes viral | क्या आम आदमी पार्टी के इस हैंडसम नेता को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा


parineeti chopra- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/PARINEETICHOPRA
parineeti chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने फिल्मी करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा की आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। बीती रात परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा को डिनर पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद आज भी दोनों ने साथ में लंच किया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही फिलहाल सिंगल हैं ऐसे में इनके रिलेशनशिप की बात आग की तरफ फैल रही है।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को बीती रात मुंबई की एक फेमस रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। जहां परिणीति ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश लुक में नजर आ रही थीं। परिणीति और राघव को जब पैपराजी ने रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया तो उन्होंने कैमरे के सामने साथ में पोज नहीं दिए। परिणीति चोपड़ा और ‘आम आदमी पार्टी’ नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट करते हुए फैंस दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में अब तक परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के करियर की बात करें तो आने वाले समय में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ का नाम शामिल है। इस फिल्म की कहानी म्यूजिशियन और कंपोजर अमर सिंह चमकीला पर आधारित है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ परिणीति चोपड़ा के अपोजिट नजर आएंगे। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आखिरी बार फिल्म ‘ऊंचाई’ में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के साथ नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें: इस दिन रिलीज हो रही है सामंथा और विजय देवरकोंडा की ‘Kushi’, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर

शेखर सुमन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल, 22 दिन से गायब हैं एक्टर के जीजा डॉक्टर संजय

कंगना रनौत ने बर्थडे पर इन लोगों से मांगी माफी, Video शेयर कर जीता फैंस का दिल

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *