Priyanka Chopra trolled for saying RRR is a tamil film | ‘RRR’ को ‘तमिल फिल्म’ कहने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, ट्रोलर्स बोले- ओवरस्मार्ट न बनो


priyanka chopra- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA
priyanka chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने इंटरव्यू के चलते लगातार सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड से करियर शुरू करने वालीं प्रियंका चोपड़ा आज के समय में ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं और उनके पास बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड की फिल्में हैं। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट चैनल ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ पर इंटरव्यू के दौरान अपने बॉलीवुड करियर से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक के कई ऐसे राज खोले, जिनसे फैंस अब तक अंजान थे। लेकिन इस इंटरव्यू के दौरान एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) को लेकर प्रियंका ने कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा

डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट चैनल ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ पर इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को बॉलीवुड फिल्म का टैग देने वाले शेपर्ड को सही करते हुए इसे तमिल फिल्म कह डाला। फिर क्या था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, डैक्स शेपर्ड ने कहा कि बॉलीवुड एक तरह से 50 के दशक का हॉलीवुड है, जहां कुछ स्टार और बड़े स्टूडियो सब कुछ कंट्रोल करते थे। शेपर्ड की इस बात पर प्रियंका ने सहमति जताई और कहा कि मुझे नहीं लगता कि आपकी तुलना गलत है। मुझे लगता है कि ऐसा ही था, बड़े स्टूडियो, पांच एक्टर्स, बड़ी फिल्में सिर्फ वही बनाएंगे, लेकिन अब गेम बदल गया है। प्रियंका के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ओवरस्मार्ट क्यों बन रही।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका ने भारत की बदनामी करवा दी।’

प्रियंका चोपड़ा ने ‘आरआरआर’ को बताया तमिल फिल्म

प्रियंका ने कहा कि अब बॉलीवुड का विकास हुआ है। इस बात के बाद डैक्स शेपर्ड ने फिल्म ‘आरआरआर’ का जिक्र किया और कहा, जिसके सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बड़ी जीत हासिल की। इस पर प्रियंका ने शेपर्ड को ही करते हुए कहा कि यह बॉलीवुड फिल्म नहीं, बल्कि एक तमिल फिल्म है। यह बड़ी मेगा ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म है और ये हमारी एवेंजर्स है।

यह भी पढ़ें: सई को किसी और के साथ देख चकनाचूर होंगे विराट के अरमान, क्या दोबारा एक हो पाएंगे #SaiRat

‘भोला’ की रिलीज से पहले अजय देवगन को हो रही रिजल्ट वाली फीलिंग, #AskBholaa में फैंस को दिए मजेदार जवाब

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के करियर की आस बनेगा डॉक्टर सत्या, विराट-पत्रलेखा का होगा तलाक!

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *