Kanpur fire broke out in three complexes of Bansmandi efforts to extinguish fire continue कानपुर में भीषण आग, 540 दुकानें धू-धू कर जल रहीं, दमकल की 65 गाड़ियां काबू करने में जुटीं


कानपुर में लगी भीषण आग- India TV Hindi


कानपुर में लगी भीषण आग

कानपुर: बांसमंडी इलाके में स्थित ए आर टावर (रेडीमेड मार्केट) में भीषण आग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटीं। तेज हवा के चलते आग की लपटे बगल की मार्केट में भी पहुंच गई। ये घटना अनवरगंज थाना क्षेत्र के बांसमंडी इलाके की है।

यहां देखें वीडियो

ए आर टावर, मसूद टावर 1, मसूद टावर 2, और हमराज कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगी है। आग की लपटें एसबीआई बैंक तक पहुंच गई हैं। तेज हवा की वजह से आग पल-पल बढ़ रही है। बांस बल्लियों की दुकानों को पब्लिक खाली कर रही है। तीनों कॉम्प्लेक्स में 540 दुकानें हैं। दमकल की करीब 65 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। बारिश के साथ तेज हवा भी चल रही है, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

                                                                                                                                                                                    रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *