पुतिन की बढ़ेगी टेंशन, यह पड़ोसी देश हुआ NATO में शामिल Finland joins NATO as the 31st member of the Alliance Vladimir Putin Russia tension will increase


NATO- India TV Hindi

Image Source : NATO
NATO

NATO: एकतरफ जहां रूस-यूक्रेन का एक साल से भी ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है तो वहीं अब रूस की टेंशन और भी बढ़ जाएगी। रूस के अन्य पड़ोसी देश ने नाटो की सदस्यता ले ली है। फिनलैंड भी अब नाटो का सदस्य बन गया है। फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के बाद इसके सदस्य देशों की संख्या अब 31 हो गई है। फिनलैंड के नाटो का सदस्य बनने से रूस को बड़ा झटका यह लगेगा कि नाटो संगठन उसकी सीमा तक आ गया है।  

 

क्‍या है नाटो? 

NATO, जिसका पूरा नाम नॉर्थ अटलाटिंक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन है। यह वह संगठन है जो एक रक्षा गठबंधन के तौर पर काम करता है। साल 1949 में 12 देशों के साथ इसका गठन किया गया था, जिसमें अमेरिका, यूके, कनाडा और फ्रांस भी शामिल थे। इसमें शामिल देशों ने तय किया था कि किसी भी हमले की स्थिति में ये एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे।

(खबर अपडेट हो रही है)

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *