IPL 2023 DC vs MI points table scenario after mumbai indians win against delhi capitals | पहली जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस को हुआ फायदा, DC की मुश्किलें बढ़ी


MI vs DC, Mumbai Indians, Delhi Capitals, IPL 2023- India TV Hindi

Image Source : PTI
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। पिछले दो दिनों में हुए मैचों की तरह यह मैच भी रोमांच से भरा रहा। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मिली जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है। इससे पहले दो मैचों में मिली हार के बाद मुंबई को पॉइंट्स टेबल पर बहुत नुकसान हुआ था। लेकिन अब अपना पहला मुकाबला जीत मुंबई ने वापसी कर ली है।

MI को हुआ फायदा

आईपीएल में सभी टीमों ने अब कम से कम तीन मैच खेल लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने भी तीन मैच खेले हैं। जिनमें उन्हें एक जीत हासिल हुई है। दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस को पॉइंट्स टेबल पर दो अहम अंक हासिल हुए। इसके बाद मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान से 8वें स्थान पर पहुंच गई है। 

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनकी टीम अभी भी पहले जीत की तलाश में है। दिल्ली के लिए यह सीजन मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल चार मुकाबले खेल लिए हैं। जिनमें उन्हें एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। दिल्ली की टीम को ये चार हार सीजन के अंत में बहुत बड़ा नुकसान दे सकते हैं। कैंप में रिकी पोंटिंग और सौरव गांगूली जैसे मेंटर और कोच होने के बाद भी दिल्ली का हाल इस सीजन बेहद खराब है।

कैसा रहा मैच का हाल

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 172 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की ओर में डेविड वॉर्नर (51) और अक्षर पटेल (54) ने फिफ्टी लगाई। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ तीन-तीन विकेट झटके। दूसरी पारी में 173 रनों का पीछा कर रही मुंबई के लिए इस टारगेट को चेज करना आसान नहीं रहा। टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर इस टारगेट को हासिल किया। इस दौरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed