R Madhavan praises Kangana Ranaut says she is a strong women not cliche heroine R Madhavan ने Kangana Ranaut को लेकर कही ये बड़ी बात, कहा- ‘ये वो एक्ट्रेस नहीं जो पुरुषों से थप्पड़…


R Madhavan praises Kangana Ranaut says she is a strong women not cliche heroine who slapped by man a- India TV Hindi

Image Source : R MADHAVAN-KANGANA RANAUT
Kangana Ranaut-R Madhavan

R Madhavan On Kangana Ranaut: कंगना रौनत अपने बेबाक अंदाज और बयानों से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी विवादों से घिरी रहती हैं, कई बार कंगना को धमकी भी मिल चुकी है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने रास्ते चलती रही। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो   Kangana Ranaut की तारीफ करते हैं। एक्ट्रेस कुछ दिनो से कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच आर माधवन (R Madhavan) ने कंगना की काफी तारीफ की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी जीवन की कई मजबूत महिलाओं का जिक्र किया जिसमें से एक कंगना भी नाम लिया।

साथ आए नजर  –

आर माधवन ने कंगना रनौत के साथ दो फिल्मों में काम किया है। दोनों ने 2011 में ‘तनु वेड्स मनु’ (Tanu Weds Manu) में और एक बार फिर 2015 में ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (Tanu Weds Manu Returns) में साथ नजर आए फिल्म और जोड़ी दोनों हिट रही है। 

इंटरव्यू के दौरान माधवन ने कंगना को –
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माधवन ने कंगना को एक मजबूर महिला बताया और उनकी तारीफ में काफी कुछ कहा। कंगना ने भी ट्विटर पर माधवन को रिप्लाई करते हुए लिखा, ”शर्मा जी आप बड़े डार्लिंग टाइप हो।” 

महिलाएं हिम्मत वाली हैं –
रोहन दुआ के साथ एक इंटरव्यू में, आर माधवन ने बताया कि उनकी फिल्मों में काम कर चुकीं सभी महिलाएं हिम्मत वाली रही हैं। मेरे घर में मेरी मां काफी सशक्त महिला हैं जिनके साथ रहने का मुझे सौभाग्य मिला है। मेरी मां बिहार की एक बैंक में 30 साल तक मैनेजर थीं। 

कंगना की तारीफ –
माधवन से कंगना के साथ काम करने के बारे में पूछा गया, ‘कंगना रनौत या शालिनी, इन जैसी मजबूत महिलाओं के साथ काम करने की खुशकिस्मती के बारे में बात करूं तो इन सभी महिलाओं का अपना एक ओपिनियन है। आप इन पर जोर नहीं चला सकते। ये सशक्त महिलाएं हैं जो अपने तरीके से काम करना पसंद करती हैं। ये वो पारंपरिक एक्ट्रेस नहीं जो आती हैं और कुछ फिल्मों में डांस करती हैं, पुरुषों से थप्पड़ खाती हैं और चली जाती हैं।’

अपकमिंग फिल्में –
आर माधवन की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वो ‘रॉकेट्री’ में नजर आए थे। इसके अलावा ‘अमरिकी पंडित’, ‘टेस्ट’, सी शंकरन नायर की बायोपिक उनकी अपकमिंग फिल्में हैं।

ये भी पढ़ें-

Armaan Jain Baby Boy: नीतू कपूर के घर में गूंजी किलकारी, करीना कपूर और करिश्मा कपूर फिर बनीं बुआ

Virat Kohli ने मैच के दौरान Anushka Sharma पर इस अंदाज में लुटाया प्यार, देखें वायरल फोटो

Bigg Boss Telugu 6: कॉमेडियन Chalaki Chanti आईसीयू में हुए भर्ती, इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *