Prakash Singh Badal became the youngest Chief Minister after independence, had become the CM of Punjab 5 times । आजादी के बाद सबसे युवा मुख्यमंत्री बने ये प्रकाश सिंह, 5 बार बन चुके थे पंजाब के सीएम


Prakash Singh Badal- India TV Hindi

Image Source : FILE
प्रकाश सिंह बादल

Prakash Singh Badal: शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का आज मंगलवार को निधन हो गया है। वरिष्ठ नेता को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले ही मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1947 में की थी। बता दें कि वह पंजाब की राजनीति में आने से पहले बादल गांव के सरपंच थे इसके बाद वे लंबी ब्लॉक समिति के अध्यक्ष भी बने थे।

सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि उन्होंने साल 1957 में पहली बार शिरोमणि अकाली दल के निशान पर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 1969 में वो फिर से विधायक चुने गए। इस दौरान वे सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री का कार्यभार संभाला। जानकारी के लिए बता दें कि प्रकाश सिंह बादल 1970 से 1971 तक फिर 1977 से 1980 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। 1970 में वह सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

पद्म विभूषण से सम्मानित थे

बादल 1995 से 2008 तक शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष रहे। वहीं, अब उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल पार्टी के अध्यक्ष हैं। भारत सरकार ने प्रकाश सिंह बादल को 30 मार्च 2015 को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल ने विपक्ष में भी अहम भूमिका निभाई थी। वे 1972, 1980 और 2002 में विपक्ष के नेता थे। इतना ही नहीं, मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते प्रकाश सिंह बादल सांसद भी चुने गए थे।

पांच बार बने पंजाब के मुख्यमंत्री

बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके थे। प्रकाश सिंह बादल 1970 से 1971 तक फिर 1977 से 1980 तक पंजाब के सीएम रहे। इसके बाद 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके अतिरिक्त प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर भी काम किया था। बता दें कि इससे पहले उनकी पत्नी सुरिंदर कौर का 2011 में कैंसर के कारण निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें-

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *