
आप की शैली ओबेरॉय निर्विरोध दिल्ली की मेयर निर्वाचित
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को सर्वसम्मति से दिल्ली एमसीडी का मेयर चुन लिया गया है। बीजेपी की मेयर पद की प्रत्याशी शिखा राय ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह से लंबे अर्से से दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर चल रही खींचतान का पटाक्षेप हो गया। बीजेपी ने डिप्टी मेयर पद से भी अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया।
