IPL 2023 MI vs PBKS Points Table Scenario after Mumbai Indians victory against Punjab Kings | मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रोचक हुई प्लेऑफ की रेस, इन टीमों की टेंशन बढ़ी


Suryakumar Yadav, Ishan Kishan- India TV Hindi

Image Source : PTI
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन

आईपीएल 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत ने कई टीमों के समीकरण को एक बार फिर से बिगाड़ दिया है। इस सीजन मुंबई की 9 मैचों में यह पांचवी जीत है। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम 10 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस इस साल प्लेऑफ में जाने के लिए प्रबल दावेदारो में से एक है। वहीं इस रेस में अभी तक सभी 10 टीमें बरकरार है।

मुंबई की जीत ने बढ़ाई इन टीमों टेंशन

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली जीत ने पांच टीमों को टेंशन में डाल दिया है। उन टीमों में लखमऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और खुद पंजाब किंग्स का नाम शामिल है। ये सभी टीम लगभग एक सी स्थिति में हैं। लखनऊ और चेन्नई के बीच रद्द हुए मुकाबले ने इसे और भी रोचक बना दिया। अब आलाम ये है कि इन टीमों में से कोई भी टीम कभी भी टॉप 4 से बाहर हो सकती है। ऐसे में देखा जाए तो मुंबई की एक जीत पांच टीमों को नुकसान दे गई है। फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है।

  1. गुजरात टाइटंस – 9 (मैच), 6 (जीता), 0.532 (नेट रन रेट)
  2. लखनऊ सुपर जायंट्स – 10 (मैच), 5 (जीता), 0.639 (नेट रन रेट)
  3. चेन्नई सुपर किंग्स – 10 (मैच), 5 (जीता), 0.329 (नेट रन रेट)
  4. राजस्थान रॉयल्स – 9 (मैच), 5 (जीता), 0.800 (नेट रन रेट)
  5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 9 (मैच), 5 (जीता), -0.030 (नेट रन रेट)
  6. मुंबई इंडियंस – 9 (मैच), 5 (जीता), -0.373 (नेट रन रेट)
  7. पंजाब किंग्स- 10 (मैच), 5 (जीता), -0.472 (नेट रन रेट)
  8. कोलकाता नाइट राइडर्स – 9 (मैच), 3 (जीता), -0.147 (नेट रन रेट)
  9. सनराइजर्स हैदराबाद – 8 (मैच), 3 (जीता), -0.577 (नेट रन रेट)
  10. दिल्ली कैपिटल्स – 9 (मैच), 3 (जीता), -0.768 (नेट रन रेट)

कैस रहा MI vs PBKS मैच का हाल

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन बना डाले। इस दौरान लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने शानदार पारियां खेली। मुंबई के सामने 215 रनों का लक्ष्य दिया गया था। दूसरी पारी में मुंबई ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर इस टारगेट को चेज कर लिया।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *