कर्नाटक का ओपिनियन पोल
Opinion Poll On Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। इस बार के चुनाव में कौन सी पार्टी कितनी सीट जीतेगी? इंडिया टीवी के CNX opinion poll में लोगों ने चौंकाने वाले जवाब दिए हैं।
कर्नाटक चुनाव का मुद्दा क्या है?
बेरोजगारी 17 %
महंगाई 25 %
भ्रष्टाचार 22 %
विकास 15 %
सांप्रदायिक सद्भाव 6 %
अन्य 15%
मुख्यमंत्री बोम्मई के कामकाज के बारे में लोगों ने दिए हैं ये जवाब-
खराब (0-4) 46 %
संतोषजनक (5-7) 26 %
बढ़िया (8-10) 28 %
वोट के फ़ैसले का आधार क्या है?
बोम्मई सरकार का कामकाज 37 %
मोदी सरकार का कामकाज 20 %
विधायक का कामकाज 36 %
अन्य 7 %
शहरी वोटर किसके साथ?
बीजेपी – 37 %
कांग्रेस – 38 %
जेडीएस – 18 %
अन्य – 7 %
ग्रामीण वोटर किसके साथ?
बीजेपी – 34 %
कांग्रेस – 43 %
जेडीएस – 18 %
अन्य – 5 %
हैदराबाद कर्नाटक की 40 सीटों के लिए लोगों ने कहा
बीजेपी को जीत – 6 सीटों पर
कांग्रेस को जीत – 32 सीटोिं पर
जेडीएस – 2
अन्य – 0
हैदराबाद कर्नाटक – 40 सीटों पर किसको कितना नुकसान हो रहा है
फायदा नुकसान (+-)
बीजेपी – 6 – 9
कांग्रेस – 32 + 11
जेडीएस – 2 – 2
अन्य – 0 +- 0
कर्नाटक में करीब 13% मुस्लिम वोटर्स हैं.. इस बार के चुनावों में मुसलमानों को 4% आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है. कर्नाटक में मुसलमानों को OBC कोटा के तहत 4% आरक्षण मिलता था, जिसे बीजेपी ने ख़त्म करने का ऐलान किया है.
मुस्लिम वोटर किसके साथ?
वोट शेयर
बीजेपी – 2 %
कांग्रेस – 78 %
जेडीएस – 13 %
अन्य – 7 %
कर्नाटक के करीब 17% लिंगायत वोटर्स का विधानसभा की 100 सीटों पर असर है। लिंगायत परंपरागत रूप से बीजेपी के वोटर रहे हैं, लेकिन येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने से लिंगायत नाराज़ बताए जाते हैं। कांग्रेस ने जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी जैसे लिंगायत नेताओं पर दांव लगाकर लिंगायत समुदाय को खुश करने की कोशिश की. इसका कितना असर होगा?
लिंगायत किसके साथ हैं?
वोट शेयर
बीजेपी – 76 %
कांग्रेस – 15 %
जेडीएस – 3 %
अन्य – 6 %
कर्नाटक में 14% वोक्कालिगा वोटर हैं. राज्य की करीब 75 विधानसभा सीटों पर उनका जबरदस्त असर है. परंपरागत रूप से वोक्कालिगा JDS के वोटर रहे हैं. इस बार उनका क्या रुख है?
वोक्कालिगा किसके साथ?
वोट शेयर
बीजेपी – 17 %
कांग्रेस – 18 %
जेडीएस – 56 %
अन्य – 9 %
मध्य कर्नाटक – 21 सीट
बीजेपी – 13
कांग्रेस – 8
जेडीएस – 0
अन्य – 0
मध्य कर्नाटक के 3 जिलों- चित्रदुर्गा, दावणगेरे और शिमोगा में विधानसभा की 21 सीटें हैं… 2018 के चुनाव में यह बीजेपी का गढ़ था… यहां से बीजेपी ने 21 में से 17 सीटें जीती थी… ओपिनियन पोल में इस बार क्या होगा?
मध्य कर्नाटक – 21 सीट
फायदा नुकसान (+-)
बीजेपी – 13 – 4
कांग्रेस – 8 + 4
जेडीएस – 0 – 2
अन्य – 0 +- 0
युवा वोटर किसके साथ?
18-35 साल
बीजेपी – 39 %
कांग्रेस – 39 %
जेडीएस – 18 %
अन्य – 4 %
अनुभवी वोटर किसके साथ?
35-50 साल
बीजेपी – 33 %
कांग्रेस – 44 %
जेडीएस – 17 %
अन्य – 6 %
परिपक्व वोटर किसके साथ?
50 साल से बड़े
बीजेपी – 34 %
कांग्रेस – 38 %
जेडीएस – 19 %
अन्य – 9 %
तटीय कर्नाटक – 19 सीट
बीजेपी – 15
कांग्रेस – 4
जेडीएस – 0
अन्य – 0
तटीय कर्नाटक के 3 जिलों- उडूपी, उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कन्नड़ में विधानसभा की 19 सीटें हैं. यह इलाका भी बीजेपी का गढ़ रहा है… पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां की 19 सीटों में से 16 सीटें जीती थी…
तटीय कर्नाटक – 19 सीट
फायदा नुकसान (+-)
बीजेपी – 15 – 1
कांग्रेस – 4 + 1
जेडीएस – 0 +- 0
अन्य – 0 +- 0
कुरुबा कर्नाटक की एक पिछड़ी जाति है. कांग्रेस के नेता सिद्धरामैया इसी जाति से ताल्लुक रखते हैं… कर्नाटक में कुरुबा आबादी करीब 8% है…
कुरुबा किसके साथ?
वोट शेयर
बीजेपी – 15 %
कांग्रेस – 75 %
जेडीएस – 8 %
अन्य – 2 %
कर्नाटक में करीब 17% दलित वोटर हैं जो पूरे राज्य में फैले हुए हैं. विधानसभा की 36 सीटें दलित समुदाय के लिए आरक्षित हैं. कांग्रेस में लंबे अरसे के बाद दलित समुदाय का एक नेता पार्टी अध्यक्ष बना है, वो भी कर्नाटक से. मल्लिकार्जुन खरगे के नाम पर क्या कर्नाटक के दलित कांग्रेस की ओर शिफ्ट होंगे या वो मोदी पर ही यकीन करेंगे?
दलित वोटर किसके साथ?
वोट शेयर
बीजेपी – 40 %
कांग्रेस – 41 %
जेडीएस – 13 %
अन्य – 6 %
कर्नाटक में करीब 7% आदिवासी वोटर हैं.. उनके लिए 15 सीटें आरक्षित हैं..
आदिवासी किसके साथ?
वोट शेयर
बीजेपी – 32 %
कांग्रेस – 42 %
जेडीएस – 15 %
अन्य – 11 %
कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग करीब 67% है.. इसमें से लिंगायत, वोक्कालिगा और कुरुबा जैसी जातियों को निकाल दें तो भी 28% अन्य पिछड़ी जातियां बचती हैं…
अन्य पिछड़ा किसके साथ?
वोट शेयर
बीजेपी – 52 %
कांग्रेस – 35 %
जेडीएस – 10 %
अन्य – 3 %
बॉम्बे कर्नाटक – 50 सीट
बीजेपी – 29
कांग्रेस – 20
जेडीएस – 0
अन्य – 1
बॉम्बे कर्नाटक- महाराष्ट्र से लगता इलाका.. जहां मराठा सेंटिमेंट भी चलता है और महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद का सेंटिमेंट भी काम करता है…. यहां विधानसभा की 50 सीटें हैं… ट्रेडिशनली ये बीजेपी का मज़बूत गढ़ है… इस बार क्या होगा?
बॉम्बे कर्नाटक – 50 सीट
फायदा नुकसान (+-)
बीजेपी – 29 – 1
कांग्रेस – 20 + 3
जेडीएस – 0 – 2
अन्य – 1 +- 0
अगर कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा हो गई तो…
जेडीएस किसके साथ जाएगी?
कांग्रेस 46 %
बीजेपी 39 %
अलग रहेगी 15 %
किस पार्टी की सरकार ने अच्छा काम किया?
कांग्रेस 41 %
बीजेपी 34 %
दोनों अच्छे 4 %
दोनों खराब 16 %
कह नहीं सकते 5 %