Virat Kohli Sixth Century in IPL Equals Chris Gayle Record of Most Hundreds SRH vs RCB IPL 2023 | विराट कोहली ने चार साल बाद IPL में जड़ा शतक, क्रिस गेल के जबरदस्त रिकॉर्ड को किया बराबर


Virat Kohli- India TV Hindi

Image Source : IPL TWITTER
विराट कोहली

आईपीएल 2023 में विराट कोहली ने अपना पुराना अवतार एक बार फिर से दुनिया को दिखा दिया है। उन्होंने आईपीएल इतिहास का अपना छठा शतक पूरा किया है। चार साल के इंतजार के बाद आईपीएल में उन्होंने शतक लगाया। इससे पहले टी20, टेस्ट और वनडे में शानदार शतक लगाकर वापसी करने के बाद विराट ने आईपीएल में भी शतक का सूखा खत्म कर दिया है। इस पारी में उन्होंने 62 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने 63 गेंदों पर 100 रन बनाए।

विराट कोहली ने इसी के साथ आईपीएल 2023 में 500 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने इस सीजन अपने साथी फाफ डु प्लेसिस के साथ चौथी शतकीय साझेदारी भी की। उन्होंने अपना छठा आईपीएल शतक लगाया और वह लीग में सबसे ज्यादा शतक के मामले में क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस सीजन कुल 6 अर्धशतक और एक शतक समेत 13 पारियों में 538 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने इससे पहले साल 2016 में चार शतक लगाए थे और साल 2019 में अपना आखिरी शतक लगाया था।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली- 6
  • क्रिस गेल- 6
  • जोस बटलर- 5
  • केएल राहुल- 4
  • डेविड वॉर्नर- 4
  • शेन वॉटसन- 4

Virat Kohli, IPL Century

Image Source : IPL, TWITTER

विराट कोहली ने जड़ा छठा आईपीएल शतक

विराट कोहली ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। उनके बल्ले से 13 मैचों की 13 पारियों में 538 रन निकल चुके हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में वह फाफ डु प्लेसिस, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बाद चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन जिसका सभी को इंतजार था उनका शतक अब वो भी करके दिखा दिया था। इससे पहले सितंबर 2022 में एशिया कप में अपना शतक लगाते हुए विराट ने वापसी की हुंकार भरी थी। फिर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनका शतक आया था। अब आईपीएल में भी विराट ने सैकड़ा लगाया और अपने फैंस को खुश होने का एक और मौका दिया। उनके इस शतक के साथ आईपीएल का यह सीजन पिछले सीजन के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 8 शतकों वाला सीजन बन गया है।

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *