मौसम की जानकारी: यूपी-बिहार और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, झारखंड में गिरी बिजली । IMD Weather Forecast delhi ncr weather News UP Weather update bihar ka mausam jharkhand me kaisa rhega mausam


IMD Weather Forecast delhi ncr weather News UP Weather update bihar ka mausam jharkhand me kaisa rhe- India TV Hindi

Image Source : PTI
मौसम की जानकारी

IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बीती रात बारिश देखने को मिली। इस कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। इस दौरान धूल भरी तेज हवाएं भी चली। हालांकि बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान गुरुवार के दिन 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 58 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए अनुमान लगाया है कि राजधानी व इसके आसपास के इलाकों में 30 मई तक लू नहीं देखने को मिलेगा। साथ ही बारिश की संभावना बनी रहेगी। 

बिहार का मौसम

बिहार में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। यहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिल गई है। यहां दो दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत अलग-अलग स्थानों पर आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इसी प्रकार शुक्रवार के दिन भी मौसम बना रहेगा। इन मौसमी प्रभाव के कारण राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक देखने को मिल सकता है। 

उत्तर प्रदेश का मौसम

एक्सपर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा। सुबह यूपी की शुरुआत काले बादलों से हुई है। मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह यूपी में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही कहीं गरज तो कहीं चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

झारखंड का मौसम

झारखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश और वज्रपात देखने को मिली। पलामू के हैदरनगर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल तेज बारिश होने के दौरान पेड़ के नीचे छिपे लोगों पर बिजली गिरी जिस कारण दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक धनबाद समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने को लेकर आशंका जताई गई है। बता दें कि कुछ जिलों में इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इस कारण राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *