Odisha train accident LIVE updates 3 trains collided more than 233 passengers killed 1000 injured । ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर में अबतक 233 लोगों की मौत, 1000 से ज्याद घायल, जानें पल-पल के अपडेट्स


odisha train accident- India TV Hindi

Image Source : ANI
ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर में अबतक 233 की मौत

ओडिशा: बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस दर्दनाक ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। 2 जून 2023 को बालेश्वर ज़िले के बहानागा में हुई रेल दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

जानें घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स

Latest India News

Live updates :LIVE: ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर में अबतक 233 लोगों की मौत, 900 घायल, जानें पल-पल के अपडेट्स

Refresh


  • 7:14 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    दुर्घटना के बाद बहाल की जा रहीं पर्याप्त मेडिकल सेवाएं

    बालासोर में रात भर में 500 यूनिट खून  एकत्र किया गया है। वर्तमान में स्टॉक में 900 यूनिट खून उपलब्ध हैं।
     ब्लीचिंग पाउडर और दवा के साथ बसें साइट पर पहुंचीं हैं।