आनंद महिंद्रा ने फिर किया गजब का ट्वीट, एलन मस्क और अरनॉल्ट के लंच बिल को लेकर कही ये बात । anand mahindra tweet over elon musk and bernard arnault lunch in paris said my wife asked who paid bill


anand mahindra tweet over elon musk and bernard arnault lunch in paris said my wife asked who paid b- India TV Hindi

Image Source : @DEXERTO
एलन मस्क और अरनॉल्ट ने एक साथ पेरिस में किया लंच

मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन आनंद महिंद्रा करेंट मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं। उनके ट्वीट को लोग खासा पसंद करते हैं। हाल ही में दुनिया के दो सबसे रईस लोगों ने एक साथ लंच किया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं एलन मस्क और बर्नाड अरनॉल्ट की। एलन मस्क टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ जिनकी नेटवर्थ 233 अरब डॉलर है। वहीं अरनॉल्ट की नेटवर्थ 202 अरब डॉलर पहुंच गई है। बता दें कि अरनॉल्ट लग्जरी गुड्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton के चेयरमैन हैं। इस कंपनी में उनकी लगभग आधी हिस्सेदारी है।

आनंद महिंद्र ने किया ट्वीट

आनंद महिंद्रा ने इन दोनों उद्योगपतियों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। हाल ही में दोनों ने एक साथ लंच किया था। इस तस्वीर में दोनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे पेरिस का मशहूर एफिल टावर भी दिख रहा है। बता दें कि Dexerto ने 16 जून को ट्वीट किया था। इसमें लिखा था कि मस्क और अरनॉल्ट आज लंच पर मिले थे। इस तस्वीर में दोनों की तस्वीरों के आगे दोनों की नेटवर्थ भी बताई गई है। इसमें मस्क की नेटवर्थ 236 अरब डॉलर और अरनॉल्ट की नेटवर्थ 234 अरब डॉलर बताई गई है। आनंद महिंद्रा ने इस तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी पत्नी पूछ रही है कि लंच का बिल किसने दिया है। 

यूजर्स ने किया गजब का कमेंट

इस पोस्ट को आनंद महिंद्रा ने जैसे ही ट्वीट किया तो ये तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि इन्होंने लंच पर जाने से पहले रेस्टोरेंट खरीदा होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगले पांच साल तक रेस्टोरेंट को अपना प्रचार करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि इस पोस्ट को लोग खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *