JEE Advanced: कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा इंतजार, आज जारी होगा जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट-JEE Advanced result 2023 will declared today at jeeadv ac in know how to check


प्रतीतकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : FILE
प्रतीतकात्मक फोटो

JEE Advanced: जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी की तरफ से आज यानी 18 जून 2023 को कुछ ही घंटों बाद JEE Advanced 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

बता दें कि JEE Advanced 2023 की परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया गया था। इस परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। वहीं, रिस्पांस शीट 9 जून, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद आंसर-की को 11 जून, 2023 को जारी किया गया था। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए  अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

कैसे करें चेक(How to check JEE Advanced 2023 Result)

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन डिटेल दर्ज करें। 
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Results News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *