अमेरिका के नेता कह रहे ‘जयहिंद’, पीएम मोदी यूएस के लिए हुए रवाना


अमेरिका के नेता कह रहे 'जयहिंद', पीएम मोदी यूएस के लिए आज होंगे रवाना - India TV Hindi

Image Source : ANI
अमेरिका के नेता कह रहे ‘जयहिंद’, पीएम मोदी यूएस के लिए आज होंगे रवाना

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिका में भारतवंशियों में उत्साह है। साथ ही अमेरिका के राजनेताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नॉर्थ ईस्ट पेंसिलवेनिया के कांग्रेसी मैट  कार्टराइट ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले कहा ‘जयहिंद’ और साथ ही कहा ‘गॉड ब्लेस अमेरिका’। दरअसल, मैट पीएम मोदी की इस यात्रा से खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी के एतिहासिक विजिट को लेकर उत्सुक हूं। इस खास मौके पर मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि ‘मैं पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की 22 जून को होने वाली मुलाकात को लेकर भी उत्सुक हूं। इंडिया अमेरिका के परंपरिक रिश्ते 21 सदी के सबसे प्रगाढ़ रिश्ते हैं। मैं दोनों नेताओं को इस सहयोग और एवरलास्टिंग बॉन्ड के लिए दोनों को शुभकामनाएं देता हूं। 

पीएम मोदी की यात्रा के लिए खास सजा रोनाल्ड रीगन सेंटर

उधर, पीएम मोदी की यात्रा से पहले भारतवंशियों में खासा उत्साह है। अपनी यात्रा के अंतिम दिन पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को रोनाल्ड रीगन सेंटर में संबोधित करेंगे। इससे पहले रोनाल्ड रीगन सेंटर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

पीएम मोदी रवाना, ये है यात्रा का पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी का अमेरिका का राजकीय दौरा 21 से 23 जून के बीच तय हुआ है।  पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। इसी बीच पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का पूरा शेड्यूल कल जारी हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून से 23 जून तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर  रहेंगे। यह जानकारी सोमवार को विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने दी। विदेश सचिव क्वात्रा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले जरूर 6 बार अमेरिका की यात्रा पर जा चुके हैं, लेकिन यह पीएम मोदी की पहली आधिकारिक यात्रा होगी यानी पहली बार पीएम मोदी व्हाइट हाउस में राजकीय आमंत्रित अतिथि के तौर पर जाएंगे। 

क्वात्रा ने कहा कि पहले दिन पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे 21 जून को ही न्यूयॉर्क से रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम में उनका पहला खास फोकस कौशल और क्षमता निर्माण का कार्यक्रम होगा। इसके तहत पीएम और यूएसए के राष्ट्रपति के बीच निजी बातचीत होगी। 

दूसरे दिन होगा राजकीय भोज

पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दिन आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक होगी। यूएसए कांग्रेस और यूएस को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। दौरे के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की मेजबानी में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा।

तीसरे दिन चुनिंदा सीईओ से करेंगे मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक दौरे के तीसरे और अंतिम दिन यानी 23 जून को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ चुनिंदा चीफ एक्जीक्यूटिव अधिकारियों CEOs से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम अमेरिका के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री ब्लिंकन द्वारा कैनेडी सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

23 जून को ही भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इसी दिन यानी 23 जून को पीएम मोदी के दौरे का अंतिम प्रोग्राम भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत का होगा। जिसकी अमेरिका के भारतवंशियों को उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा है। इसके लिए पहले से ही जोर शोर से तैयारियां की गई हैं।  खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान में पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी से मुलाकात कर इस बात का जिक्र किया था। इसके बाद पीएम मोदी और बाइडन गले मिले थे।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *