
दिल्ली के मंडावली में भारी हंगामा
नई दिल्ली : दिल्ली के मंडावली में शनि मंदिर से अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन के दस्ते और स्थानीय लोगों के बीच झड़प की खबर है। प्रशासन का अमला मंदिर की रेलिंग हटाने पहुंचा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका जबरदस्त विरोध किया। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प होने की खबर है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

