बछड़े के साथ ‘घिनौना काम’ करते हुए पकड़ा गया नाबालिग लड़का, महिला ने बुलाई पुलिस


Himachal Pradesh- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE PIC
घिनौना काम करते हुए पकड़ा गया लड़का

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बछड़े को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। शनिवार को इस नाबालिग लड़के को बछड़े के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हुए पकड़ा गया।

मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। यह मामला तब सामने आया जब एक महिला ने लड़के को उस समय देख लिया जब वह बछड़े के साथ अप्राकृतिक घटना को अंजाम दे रहा था।

महिला ने पुलिस को दी सूचना

इसके बाद महिला ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। इस घटना की खबर फैलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिले के बिझड़ी इलाके में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया और आरोपी लड़के के लिए कड़ी सजा की मांग की। हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

मिस्र की महिला ने काहिरा में PM मोदी के सामने गाया हिंदी गाना, इस फिल्म से हुआ था सुपरहिट 

मुंबई: समंदर में डूब रहे थे 2 बच्चे, कॉन्सटेबल ने जान पर खेलकर बचा ली जान, सामने आया VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=yABRZlBkhpA

 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *