Indonesia shaken by 5.8 magnitude earthquake people started running out of homes/5.8 तीव्रता के भूकंप से थर्राया इंडोनिशया, घरों से निकल कर बाहर भागने लगे लोग


इंडोनेशिया में भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi

Image Source : AP
इंडोनेशिया में भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो)

इंडोनेशिया में 5.8 तीव्रता के भूकंप से हलचल मच गई है। धरती और मकानों को हिलते देखकर लोग अचानक घरों के बाहर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकल कर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, भूकंप के बाद अभी तक गंभीर क्षति या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मगर कई घरों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई।

भूकंप का केंद्र योग्यकार्ता प्रांत के बंटुल रीजेंसी के एक गांव बंबांगलीपुरो से 84 किलोमीटर (52 मील) दक्षिण-पश्चिम में 86 किलोमीटर (53.4 मील) की गहराई में था। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है लेकिन उन्होंने भूंकप के झटकों की चेतावनी दी है। एजेंसी के मुताबिक भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.4 थी। योग्यकार्ता जावानीस संस्कृति का एक प्राचीन केंद्र है और सदियों से यहां शाही राजवंशों का शासन है। यहां दो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल – प्रम्बानन का विशाल हिंदू मंदिर और प्रसिद्ध बोरोबुदुर मंदिर स्थित है।

वर्ष 2006 में 6.4 तीव्रता के भूकंप में हुई थी 6200 मौतें

इस बार आए 5.8 तीव्रता के भूकंप से भले ही लोग घरों से बाहर निकल कर भागने के मजबूर हुए हों, लेकिन अभी तक किसी के जान जाने की सूचना नही्ं है। जबकि वर्ष 2006 में 6.4 तीव्रता के भूकंप में 6,200 से अधिक लोग मारे गए थे और 130,000 से अधिक अन्य घायल हो गए थे, जबकि इंडोनेशिया के दो मंदिरों में मामूली क्षति पहुंची थी। मंदिरों को मामूली क्षति पहुंचना ईश्वर का चमत्कार माना गया था। शुक्रवार को आए भूकंप से हुए नुकसान का एजेंसियां पता लगाने में जुटी हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें

यूक्रेन युद्ध और वैगनर के विद्रोह से डगमगाया रूस, पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर जेलेंस्की पर की ये बात

आस्ट्रिया में बंद हुआ 320 साल से संचालित यह दैनिक समाचार पत्र, दुनिया के सबसे पुराने संस्करणों में था शामिल

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *