आप की अदालत में बोले मनोज तिवारी, ‘अगर उखाड़ना है तो गरीबी को उखाड़ो, नरेंद्र मोदी को क्यों उखाड़ रहे हो? l BJP leader Manoj Tiwari attacked Lalu Yadav in Aap Ki Adalat And said this about PM MODI


 AAP KI ADALAT- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
आप की अदालत में BJP नेता मनोज तिवारी

Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के लोकप्रिय साप्ताहिक कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में इस बार सवालों के घेरे में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी आए। बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। इस दौरान जब रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद तो लोगों से मोदी को उखाड़ फेंकने की बात कह रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को उखाड़ने का सपना उनके विरोधियों को नहीं देखना चाहिए।  

‘अगर उखाड़ना है, तो गरीबी को उखाड़ो, भ्रष्टाचार को उखाड़ो’

मनोज तिवारी ने कहा, “लालूजी जल्द स्वस्थ हो जाएं, मैं कामना करता हूं। हम तो दिल्ली के बीमार पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भी देखने गये थे, बीमार लोगों के बारे में क्या कहें, पर लालू जी ने जो कहा, मेरा कहना है, नरेंद्र मोदी को उखाड़ना भारत को उखाड़ने जैसा है, जो मोदी को उखाड़ने के लिए खड़ा होगा, मुझे लगता है देश की जनता उसे उखाड़ फेंकेगी।” मनोज तिवारी ने कहा, “अगर उखाड़ना है, तो गरीबी को उखाड़ो, भ्रष्टाचार को उखाड़ो, आतंकवाद को उखाड़ो, ड्रग्स माफिया को उखाड़ो, नरेंद्र मोदी को क्यों उखाड़ रहे हो?”

दुनियाभर में आज भारत का सम्मान हो रहा

आप की अदालत में मनोज तिवारी ने कहा कि दुनियाभर में आज भारत का सम्मान हो रहा है। हमारी बातों को प्राथमिकता से सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कह रहे हैं, ‘मोदी इज द बॉस’, और दूसरे देश का प्रधानमंत्री मोदी जी के पैर छूता है। यह उसी तरह है जैसे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हर भारतीय की तारीफ कर रहे हैं और कोई प्रधानमंत्री हर भारतीय के पैर छू रह हैं।’ 

ये भी पढ़ें- 

नीतीश कुमार के वापस BJP के साथ आने पर क्या होगा? मनोज तिवारी ने ‘आप की अदालत’ में बताया

‘5 साल और हमें मोदी की जरूरत है..’ मनोज तिवारी ने ‘आप की अदालत’ में सुनाया गाना

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *