
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा से बुरी तरह प्रभावित रहे हैं।
कोलकाता: करीब एक महीने तक चली हिंसक घटनाओं के बाद आज पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग है। इन चुनावों में मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, बीजेपी, कांग्रेस और लेफ्ट उम्मीदवारों के बीच है, हालांकि सबसे ज्यादा उम्मीदवार टीएमसी ने ही उतारे हैं। हिंसा को देखते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे राज्य में वोटिंग के दिन बंगाल पुलिस के साथ साथ सेंट्रल फोर्स को भी तैनात किया गया है।
पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए हमारे साथ बने रहें:
Live updates :West Bengal Panchayat Election LIVE Updates
Refresh
-
Jul 08, 2023
7:13 AM (IST)
कुल 63229 ग्राम पंचायत सीटों पर हो रहा मतदान
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। कुल 63,229 ग्राम पंचायत सीटों पर मतदान हो रहा है। 9,730 पंचायत समिति सीटों और 928 ज़िला परिषद सीटों पर चुनाव हो रहा है।
-
Jul 08, 2023
7:01 AM (IST)
चुनाव के एलान के बाद से अब तक 18 की मौत
चुनाव के एलान के बाद शुरू हुई हिंसा में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसा के लिए जहां टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लग रहे हैं, वहीं ममता की पार्टी बीजेपी, कांग्रेस और लेफ्ट को इसके लिए जिम्मेदार बता रही है।
-
Jul 08, 2023
7:01 AM (IST)
मुर्शिदाबाद में हुआ था बम ब्लास्ट
वोटिंग से ठीक एक दिन पहले तक बंगाल के कई जिलों से हिंसा की खबरें आईं। मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई तो मुर्शिदाबाद के ही भवानीपुर में बम विस्फोट में दो लोग घायल हो गए।
-
Jul 08, 2023
7:01 AM (IST)
कूचबिहार में सरेआम हुई थी फायरिंग
कूचबिहार में सरेआम फायरिंग हुई जिसमें बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं को गोली लगी। कूचबिहार के ही दिनहाटा इलाके में कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के कार्यकर्ता को गोली मार दी गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-
Jul 08, 2023
7:00 AM (IST)
22 जिलों में 1.35 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
बंगाल के 22 जिलों में एक लाख 35 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, इनमें 65 हजार सेंट्रल फोर्स के जवान हैं।
-
Jul 08, 2023
7:00 AM (IST)
22 जिलों में 1.35 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
बंगाल के 22 जिलों में एक लाख 35 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, इनमें 65 हजार सेंट्रल फोर्स के जवान हैं।
-
Jul 08, 2023
6:59 AM (IST)
आज पश्चिम बंगाल में वोटिंग का दिन
नामांकन और प्रचार के दौरान हिंसा की इन घटनाओं के बाद आज पश्चिम बंगाल के 22 जिलों में लोकल बॉडी के लिए वोटिंग का दिन है।

