जम्मू कश्मीर: पुंछ के दुर्गम इलाके में बाढ़ में बहे नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, गश्त के दौरान हुआ हादसा। Jammu Kashmir Nb Sub Kuldeep Singh was swept away in a flash flood in Poonch


Kuldeep Singh- India TV Hindi

Image Source : ANI
नायब सूबेदार कुलदीप सिंह

जम्मू कश्मीर: पुंछ के दुर्गम इलाके में एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान नदी पार करते हादसा हो गया है। दरअसल  नायब सूबेदार कुलदीप सिंह अचानक आई बाढ़ में बह गए। इस बात की जानकारी पीआरओ रक्षा जम्मू ने दी है। खबर है कि पोशाना नदी में बहे 2 भारतीय सेना के जवानों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

जम्मू कश्मीर में हो रही भारी बारिश

दरअसल जम्मू कश्मीर में तेज बारिश हो रही है। हालात ये हैं कि बारिश की वजह से यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। नेशनल हाईवे को मौसम का मिजाज देखते हुए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से झेलम और उसकी सहायक नदियों में पानी का स्तर बढ़ा है और कई जगह बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है और जिन जगहों पर पानी बढ़ रहा है, ऐसी जगहों से दूर रहने के लिए कहा है। 

संभावना जताई जा रही है कि रविवार को जल निकायों में जल स्तर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां अलग-अलग जगहों पर आज भी बारिश हो सकती है। 10 से लेकर 14 जुलाई तक यहां बारिश की संभावना जताई गई है। 

अमरनाथ यात्रा रोकी गई 

खराब मौसम का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। इसे अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई थी और 31 अगस्त तक इसे चालू रखा जाना था। 

ये भी पढ़ें: 

गाजियाबाद से अलीगढ़ तक फैला था धर्मांतरण का रैकेट, 7 लोगों का बदलवाया धर्म; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

बंगाल पंचायत चुनाव का ‘रक्तचरित्र’: बम, बंदूक, और 18 की मौत, उड़ गए बैलेट बॉक्स; वोटिंग डे पर क्या-क्या हुआ

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *