Anupamaa big update kavya shares good news for anupama shah family bapu ji is back in show | Anupamaa को लेकर काव्या ने दिया बड़ा अपडेट, इस शख्स की हो रही शो में वापसी!


अनुपमा, वनराज और...- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अनुपमा, वनराज और काव्या।

‘अनुपमा’ बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। इन दिनों शो में एक के बाद एक कई धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। माया का सफर हमेसा के लिए शो से खत्म हो गया। माया की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसका असर अनुपमा की जिंदगी पर पड़ता नजर आने वाला है। इसी के साथ शो में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा ने एक बड़ा अपडेट फैंस के साथ साझा किया है। 

मदालसा ने दी बड़ी अपडेट

मदालसा शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो में बापूजी का किरादर निभाने वाले बापूजी यानी अरविंद वैद्य की तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटो ‘अनुपमा’ के सेट की हैं। उन्होंने इस फोटो को जरिए फैंस को अपडेट दिया है कि शो में बापूजी की वापसी हो गई है। अरविंद लंबे समय से नजर नहीं आ रहे थे। उन्हें आखिरी बार समर की शादी के एपिसोड में देखा गया था, जहां वो अपने दोस्त की खराब तबीयत का हवाला देकर चले जाते हैं। तब से अब तक वो शो में नजर नहीं आए। ऐसे में उनके किरादर के शो से खत्म होने की भी चर्चा हुई, लेकिन उन्होंने इस पर सफाई दी कि वो थोड़ा ब्रेक लेकर अमेरिका में अपने बेटे के पास वेकेशन मनाने गए थे। 

Anupamaa

Image Source : INSTAGRAM

काव्या, बापूजी और छोटी।

मदालसा ने जताया प्यार
मदालसा ने जो तस्वीरें साझा की हैं इन तस्वीरों में बापूजी, वो और छोटी नजर आ रहे है। दोनों ने ही बापूजी को हग किया है। तस्वीर देखकर ही पता चल रहा है कि मदालसा बापूजी के शो में वापसी काफी खुश हैं।  मदालस ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘वेलकम बैक बापूजी।’ 

इस वजह से शो से थे गायब
बता दें, अनुपमा के बापूजी यानी अरविंद वैद्या अपने परिवार के साथ वैकेशन मनाने के लिए अमेरिका गए थे। 6 जुलाई को उनकी अमेरिका से वापसी हुई है। हाल में ही उन्होंने टीओआई को दिए इंटरव्यू में शो छोड़ने की अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया था। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा अमेरिका में रहता है और उनकी छुट्टियां पहले से ही प्लान्ड थी। उन्होंने टिकेट्स कर ली थी, इसलिए उनको जाना ही था। उन्होंने 4 जून शूट खत्म कर लिया था और वो अपनी पत्नी के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए थे। 

ऐसी चल रही कहानी 
बात करें शो की कहानी के बारे में तो फिलहाल, अनुपमा की जिंदगी में भूचाल आया हुआ है। एक ओर उसे अमेरिका जाने की चिंता सता रही है। वहीं दूसरी ओर छोटी की भी उसे फिक्र है। इसी बीच बरखा अपनी चाल चलने में लगी है। वहीं मालती देवी को भी खटक रहा है कि कहीं अनुपमा का मन अमेरिका जाने के लिए न बदल जाए। 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT: साइरस-मनीषा रानी का डांस देख सलमान भी नहीं रोक पाए हंसी, Viral Video देख हो जाएंगे लोटपोट

अनुपमा-अनुज की ये रियल लाइफ झलक देख हो जाएगा प्यार, दिल छू लेगा वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *