IMD Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम। IMD Alert Today Weather Update Heavy rain continues in Delhi NCR Orange alert issued


Heavy Rain In Delhi  - India TV Hindi

Image Source : ANI/VIDEO SCREENGRAB
दिल्ली-एनसीआर में बारिश

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों (NCR) में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली में भारी बारिश जारी रहेगी और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानी दिल्लीवासियों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि दिल्ली में शनिवार को बारिश ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी और इस दौरान तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। 

हिमाचल प्रदेश के लाहुल और स्पीति में बाढ़ और हिमस्खलन की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को लाहुल और स्पीति जिले में अचानक बाढ़ और हिमस्खलन की चेतावनी दी थी। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमानकर्ता के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “लाहुल और स्पीति जिले में लगातार और भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और हिमस्खलन की काफी संभावना है।”

7 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार को भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के 7 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। आईएमडी ने राज्य में अचानक बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिए भी अलर्ट जारी किया।

कॉपी अपडेट हो रही है…

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *