Dipika Kakkar shoaib Ibrahim baby boy grand welcome tells update on name of son | Dipika Kakar के बेबी बॉय का हुआ ग्रैंड वेलकम, पति शोएब ने बेटे के नाम को लेकर दी खास अपडेट


Dipika kakkar - India TV Hindi

Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB
बेबी के साथ दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम।

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी। फैंस दोनों को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते और अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दीपिका कक्कड़ ने हाल में ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद से ही अस्पताल में थी। आज दीपिका कक्कड अपने पति शोएब और बेबी बॉय के साथ घर पहुंच गई हैं। घर पहुंचते ही एक्ट्रेस और बेबी बॉय का ग्रैंड वेलकम हुआ है। एक्ट्रेस के पति शोएब ने इससे जुड़ी अपडेट अपने ब्लॉग में साझा की है। 

परिवार ने किया जोरदार स्वागत

दीपिका कक्कड़ के घर पहुंचते ही उनके पूरे परिवार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने जाते ही अपने बेबी को अपने ससुर की गोद में रखा। दादा अपने पोते को देखकर इमोशनल हो गए। इसके बाद घर में मौजूद हर सदस्य को बेबी से मिलाया। शोएब इब्राहिम की बहन सबा भी अपने ससुराल से आ गई थीं। उन्होंने बेबी को गोद में लेकर खूब दुलार किया। इसके बाद शोएब और दीपिका ने बेबी के घर आने की खुशी में केक भी कट किया। घर के सभी सदस्य बेबी को देखकर काफी एक्साइटेड दिखे। सभी ने बेबी को नेग भी दी। 

नहीं दिखाएंगे बेबी का चेहरा, जल्द बताएंगे नाम
इसके बाद दोनों अपने घर में शिफ्ट नहीं हो पाए। कुछ दिनों के लिए वो बेबी के साथ सबा के घर में ही रहेंगे। उनके घर में काम चल रहा है, वो पूरा होने के बाद दोनों अपने घर में शिफ्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही शोएब और दीपिका ने ब्लॉग में अपना पेरेंट्स बनने का अनुभव साझा किया। साथ ही कहा कि वो अभी बेबी का चेहरा नहीं दिखाएंगे। साथ ही बताया कि वो लग जल्द अपने अगले ब्लॉग में बेबी बॉय का नाम सारे चाहने वालों के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने फैंस का एक बार फिर थैंक्यू कहा।

Dipika kakkar

Image Source : SCREEN GRAB

दीपिका कक्कड़ के बेबी का ग्रैंड वेलकम।

बेबी की हुई थी प्रीमेच्योर डिलीवरी
21 जून को दीपिका कक्कड़ ने बेबी को जन्म दिया था। बेबी की प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से उसे अंडर ऑबसर्वेशन रखा गया था। बीते दिन ही शोएब ने बेबी की हेल्थ अपडेट दी थी कि बेबी की हालत में अब काफी सुधार है और वो एनआईसीयू से बाहर आ गया है। साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों और फैंस को शुक्रिया अदा किया था। 

19 दिन बाद हुई अस्पताल से छुट्टी
एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल काफी वायरल हुई थी। फैंस बेबी और दीपिका की हेल्थ की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहते थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस घर पहुंच गई है। वो अस्पताल से 19 दिनों बाद डिस्चार्ज हुई हैं। फैंस को अब बेबी का चेहरा देखने का इंतजार है। 

शोएब ने साझा की थी जानकारी
दीपिका की डिलीवरी को लेकर शोएब ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर के बताया था कि वो और दीपिका पेरेंट्स बन गए हैं। एक्टर ने बताया था कि दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया। साथ ही कहा कि उनकी डिलीवरी प्रीमैच्योर है। साथ ही बताया कि वो खतरे से बाहर है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी थी, जिस पर अब उन्होंने एक नया अपडेट साझा किया, जिसके बाद फैंस अब राहत की सांस ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने दिखाई बेटे की झलक, 19 दिन बाद अस्पताल से पहुंचीं घर

Bigg Boss OTT: सलमान खान के लाख समझाने के बाद भी क्या साइरस ने छोड़ा घर? सामने आ गया है सच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *