दिल्ली बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान l delhi flood ARVIND Kejriwal AAP government announces to help YAMUNA flood victims 10000 Rs will be given TO families


delhi flood, yamuna river, yamuna river flood, arvind kejriwal, yamuna river, delhi- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
दिल्ली बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ से सर्वाधिक नुकसान यमुना नदी के किनारे रहने वाले परिवारों को हुआ है। बाढ़ की वजह से हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। कई लोगों का घर बाढ़ में बह गया तो कई परिवारों के जरुरत के सामान और कागजात ही बाढ़ में बह गए। यह परिवार अब सड़कों पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इन परिवारों की मदद के लिए दिल्ली की आप सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। 

सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। सीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि सरकार आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार देंगे। इसके साथ ही जिनके काग़ज़ जैसे आधार कार्ड आदि बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे। वहीं इस बाढ़ में जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गयीं, उन्हें स्कूलों की तरफ़ से ये दिलाए जाएंगे।

बता दें कि दिल्ली में लगभग 5 दशकों बाद यमुना नदी का जलस्तर इतनी ऊंचाई तक पहुंचा है। भयानक बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। घरों में पानी घुस गया। इसके साथ जिन लोगों के यमुना के किनारे मकान और झोपडियां थीं वह पूरी तरह से बर्बाद हो गए। इसके बाद तमाम लोग सड़कों पर बसे हुए हैं।  

ये भी पढ़ें- 

राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर और रोपे धान, खेत में काम कर रही महिलाओं ने कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग

 

ITO यमुना पुल बैराज के रखरखाव पर सीएम केजरीवाल के बयान के बाद NTPC का जवाब, कहा- ‘इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं’

 

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *