
Breaking News
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को लोकसभा कक्ष में थोड़ी देर बातचीत की। सदन की बैठक आरंभ होने से कुछ देर पहले मोदी ने सदन में सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों की दीर्घा की तरफ जाकर नेताओं का अभिवादन किया। जब वह विपक्ष की दीर्घा के पास के पहुंचे तो सोनिया गांधी के साथ उनकी थोड़ी देर बातचीत हुई। बता दें कि संसद सत्र के पहले दिन नेता आम तौर पर एक दूसरे का अभिवादन करते हैं।

