Firing in Jaipur-Mumbai train near Palghar three passengers including RPF ASI killed जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास हुई फायरिंग, RPF के ASI सहित 4 यात्रियों की मौत


चलती ट्रेन में फायरिंग- India TV Hindi


चलती ट्रेन में फायरिंग

महाराष्ट्र के पालघर से चलती ट्रेन में फायरिंग की खबर सामने आई है। जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। घटना सोमवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। यह घटना वापी और सूरत स्टेशन के बीच हुई। RPF कांस्टेबल ने अपने ASI पर गोली चलाई। उसके बाद गोली तीन और यात्रियों को लगी। पुलिस ने RPF कांस्टेबल को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। RPF कांस्टेबल की पहचान 30 वर्षीय चेतन सिंह के रूप में हुई है। घटना स्थल पर जीआरपी पुलिस और आरपीएफ पुलिस मौजूद है। खबर अपडेट हो रही है…

https://www.youtube.com/watch?v=IOaJ5n7mwh0


India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *