मणिपुर से बड़ी खबर, NDA की सहयोगी कुकी पीपुल्स अलायंस ने बीरेन सरकार से वापस लिया समर्थन। NDA partner Kuki Peoples Alliance withdraws support from N Biren Singh govt in Manipur


N Biren Singh- India TV Hindi

Image Source : FILE
एन बीरेन सिंह

इंफाल: मणिपुर के राजनीतिक जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। एनडीए सहयोगी कुकी पीपुल्स अलायंस ने मणिपुर में एन बीरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। बता दें कि मणिपुर विधानसभा में कुकी पीपुल्स अलायंस के दो विधायक हैं।  कुकी पीपुल्स अलायंस ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है, जब बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार हिंसा को नियंत्रित करने में असमर्थता को लेकर आलोचनाओं का शिकार बनी हुई है। इस हिंसा में 160 से अधिक लोग मारे गए हैं।

कब शुरू हुई थी हिंसा?

मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें भड़क उठी थीं। ये झड़पें आरक्षित वन भूमि से कुकी ग्रामीणों को बेदखल करने पर तनाव के बाद शुरू हुईं। 

बता दें कि मणिपुर की आबादी में मेइती लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। दूसरी ओर, नागा और कुकी जैसे आदिवासी, आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिले में रहते हैं।

ये भी पढ़ें: 

ट्रैफिक समस्याओं की वजह से बंगलुरू को हर साल होता है 19 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान, रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा: नूंह में 7 अगस्त को इतने घंटों के लिए हटाया जाएगा कर्फ्यू, DM ने दिया आदेश

https://www.youtube.com/watch?v=cqHUPWL29DY

 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *